इराक में कोविड अस्पताल में आग, 28 मरीजों की मौत, 50 घायल

Published On

बगदाद (एजेंसी)। इराक की राजधानी बगदाद में कोविड अस्पताल में रात आग लग जाने से 28 मरीजों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गये। न्यूज पोर्टल बगदाद अल यौम ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि आक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-खदीमी ने राजधानी बगदाद में कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच होने तक अस्पताल प्रमुख को हिरासत में रखे जाने के आदेश दिये हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक अल-खदीमी ने हादसे के कारणों की जांच तत्काल शुरू किये जाने के आदेश दिये हैं। बयान में कहा गया है कि जांच पूरी होने तक अस्पताल प्रमुख और सुरक्षा सेवा निदेशक तथा उपकरणों की देखरेख करने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को हिरासत में रहेंगे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts