पाकिस्तान में भारी बारिश, बाढ़ में 75 लोगों की मौत
इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान में मानसून की भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और इससे जुड़े अन्य घटनाओं में पिछले 24 घंटे में कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई और अन्य 59 घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने यह जानकारी दी। एनडीएमए द्वारा सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार देश भर में बारिश से संबंधित विभिन्न दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों में कम से कम 27 बच्चे और 17 महिलाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि जून के मध्य से मानसूनी बारिश से पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या कम से कम 1,136 हो गई है जबकि 1,634 अन्य घायल हुए हैं। इसके अलावा देशभर में 10 लाख 51 हजार 570 घर, 162 पुल और 170 दुकानें नष्ट हो गई हैं, जबकि अनुमानित सात लाख 35 हजार 375 मवेसी बारिश और बाढ़ में मारे गए हैं।
संयुक्त राष्ट्र पाकिस्तान को 16.1 करोड़ डॉलर की ‘फ्लैश अपील’ शुरू करने के लिए तैयार
संयुक्त राष्ट्र पाकिस्तान में अभूतपूर्व बाढ़ के मद्देनजर भोजन और नकद सहायता प्रदान करने के लिए 16.1 करोड डॉलर की सभी प्रमुख मानवीय संगठनों की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं (फ्लैश अपील) के तहत मदद करने के लिए मंगलवार को तैयार हो गया है। पाकिस्तान में बाढ़ से एक हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग विस्थापित हो गए है। दुनिया भर से पाकिस्तान को मानवीय सहायता की आपूर्ति सोमवार को भी जारी रही। पाकिस्तानी समाचार पत्र ह्यडानह्ण के मुताबिक सरकार और मानवीय सहयोगी बाढ़ प्रभावित आबादी को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र को तत्काल राहत प्रयासों को बढ़ाने के लिए 3.42 करोड डॉलर की जरूरत है।
पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र स्थानिक एवं मानवीय समन्वयक जूलियन हार्निस ने इसे ‘जलवायु-परिवर्तन संचालित तबाही’ करार दिया और इस विपत्ति से को एक दूसरे से साझा और एकजुटता के साथ निपटने का आह्वान किया। उन्होंंने स्थिति इससे भी ज्यादा खराब होने की उम्मीद जतायी है। इस बीच, विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) पाकिस्तान में अपनी खाद्य सहायता सहायता को तेजी से भेजने के प्रयास में लगा हुआ है। डब्ल्यूएफपी का लक्ष्य सहायता को बलूचिस्तान में लगभग पांच लाख लोगों तक पहुँचना है। जहाँ यह पहले से ही पाँच जिलों और सिंध में लगभग 42,000 लोगों को सहायता पहुंचा रहा है। इसके अलावा दुनिया भर से पाकिस्तान को मानवीय सहायता मिल रही है। संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए आश्रय सामग्री, भोजन और चिकित्सा पार्सल भेज रहा है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।
About The Author