जापान में भारी बारिश

Published On

28500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा

टोक्यो (सच कहूँ न्यूज)। जापान के शिजुओका प्रांत में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को देखते हुये 28,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं। एनएचके ब्रॉडकास्टर ने वीरवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार मिनामिजु शहर से करीब 7,900 लोगों को और शिमोडा शहर से करीब 20,700 लोगों को उनके इलाके से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। दोनों शहर इजू प्रायद्वीप पर स्थित हैं। जापान के शिजुओका, वाकायामा और कागोशिमा प्रांत में भारी बारिश हो रही है और संभावना है कि स्थिति अधिक खराब हो सकती है। लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts