इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर किए हवाई हमले

Published On

यरुशलम (एजेंसी)। इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने खुद इसकी पुष्टि की है। आईडीएफ ने ट्वीट कर कहा, ‘इजरायल की वायुसेना ने खान यूनुस और गाजा शहर में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले किए। आतंकवादियों के शिविर और बैठक स्थलों पर हवाई हमले किए। इन स्थलों से आतंकवादियों गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था। वहीं मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि ये हमला फिलिस्तीनी क्षेत्र से दक्षिणी इजरायल में भेजे गए आग लगाने वाले गुब्बारों के जवाब में किया गया। गौरतलब है कि 11 दिनों तक हिंसक संघर्ष के बाद 21 मई को संघर्षविराम लागू किया गया था। इसके बाद से इजरायल और गाजा के बीच संघर्ष की पहली घटना है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts