उ. कोरिया में अब तक कोरोना के 18,000 से अधिक मामले, आठ की मौत

Published On

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया में अब तक कोरोना वायरस के 18,000 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं, जबकि आठ लोगों ने अपनी जान गंवाई है। दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी ने उ. कोरिया की सरकारी मीडिया के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

उत्तर कोरिया में पहले कोविड मामले के बाद लॉकडाउन का ऐलान

डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) में गुरुवार को दो साल में पहले कोविड-19 मामले सामने आने के बाद उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने सख्त राष्ट्रीय लॉकडाउन का आदेश दिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार राजधानी फियोंगयांग में ओमिक्रोन वैरिएंट का प्रकोप काफी ज्यादा है, हालांकि अभी संक्रमितों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिली है। राज्य के स्वामित्व वाले कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार यह सबसे बड़ी आपातकालीन घटना है। इस मामले को लेकर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन आपातकालीन बातचीत कर रहे हैं। जानकारों का मानना ​​है कि देश में यह वायरस लंबे समय से मौजूद है।

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने अपनी आबादी के लिए किसी तरह का टीकाकरण अभियान नहीं चलाया है। देश ने चीनी निर्मित सिनोवैक वैक्सीन और एस्ट्राजेनेका जैब्स दोनों वैक्सीन को खारिज कर दिया था। महामारी की शुरुआत के बाद से देश ने अपनी सीमाओं को बंद करके संक्रमण से बचने का फैसला किया था, जिससे गंभीर आर्थिक स्थिति और भोजन की कमी हो गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts