न्यूजीलैंड की साध-संगत ने नामचर्चा कर दी अपने MSG पापा को अवतार माह की बधाई

Published On

ऑकलैंड(न्यूजीलैंड/ रंजीत इन्सां)। पूज्य पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह को लेकर हर और खुशी का माहौल है। न्यूजीलैंड की साध संगत द्वारा भी इस माह का जश्न बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। साध-संगत द्वारा इस खुशियां भरे महीने को मनाते हुए ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। साउथ ऑकलैंड के सबअर्ब टाकानिनी के कम्युनिटी हॉल में रखी इस नामचर्चा में भरी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की। ऑकलैंड की साध-संगत द्वारा बाहर से आने वाली साध-संगत का भव्य स्वागत किया गया। जन्म महीने की खुशी में पूरे हाल को खूबसूरत लाइटिंग व झंडियों से सजाया गया। पूज्य पिता जी के पावन मनमोहक स्वरूपों से पूरे हाल की शोभा देखते ही बनती थी। नामचर्चा स्थानीय समय अनुसार शाम के 4 :30 पर पवित्र नारा लगा कर की गई।

जिसमे विनती के शब्द के बाद सभी कविराज भाई व बहनो ने खुशी के शब्द लगा कर अपनी श्रद्धा वयक्त की। दो घंटे चली इस नामचर्चा में शब्द वाणी के साथ साथ सेवा व एमएसजी आईटी के सबंध में वीडियो डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गयीं। पूज्य पिता जी की अमृत रुपी व्याख्या के बाद अरदास बोल कर सुमरिन किया गया। सारी साध-संगत के लिए लंगर का प्रबंध किया गया था। दूर दर्ज से आयी साध संगत के रहने की व्यवस्था भी ऑकलैंड की साध संगत द्वारा की गयी थी। ब्लॉक स्तरीय रखी इस नामचर्चा में ऑकलैंड की भरी गिनती की साध संगत के साथ साथ, टोरंगा , रोटोरुआ , हैमिलटन , कोरोमंडल व अन्य शहरों की साध संगत ने अपनी हाजरी लगवाई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts