चीन में कोरोना के नए मामले बढ़ने से लोगों में मचा हड़कंप

Published On

बीजिंग (एजेंसी)। चीन में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 1,226 नये मामले समाने आये है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने गुरूवार को यह जानकारी दी है। आयोग ने बताया कि नए मामलों में से जिलिन प्रांत में 742, फुजिÞयान प्रांत में 99, ग्वांगडोंग प्रांत में 83 और लियाओनिंग प्रांत में 62 मामले दर्ज किए गए है। उन्होंने बताया कि राजधानी बीजिंग में चार मामलों सहित 12 से अधिक प्रांतों के क्षेत्रों में भी नये मामले देखे गए है। आयोग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को 91 बाहर से आये लोगों के मामले सामने आए है। आयोग ने कहा कि आठ नए संदिग्ध मामले शंघाई में बाहर से आये हुए लोगों के सामने आए है। इस दौरान इस बीमारी से कोई मौत नहीं हुई।

डब्लयूएचओ की चेतावनी

बीते एक हफ्ते में बीजिंग, शंघाई समेत शेनजेन, जिआंग्सु, शेडोंग और झेजियांग प्रांतों में कोरोना के नए केस सामने आए हैं। इससे चीनी अर्थव्यवस्था एक बार फिर गंभीर रूप से प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में कई जगहों पर कुल 3 करोड़ से ज्यादा आबादी लॉकडाउन में कैद है। उधर वैज्ञानिक मारिया वान करखोव ने कहा है कि दुनिया में ओमिक्रोन और डेल्टा के मिश्रण से नया वैरिएंट विकसित हो सकता है जो महामारी की चौथी लहर ला सकता है।

चीन के वुहान में ही पहली बार वायरस का पता चला था। जिसके बाद से चीन में जीरो कोविड पॉलिसी लागू है। चीन ने काफी सख्ती दिखाते हुए लॉकडाउन, ट्रैवल बैन समेत कई प्रतिबंध लागू किए थे। चीन पर ही इस वायरस को फैलाने के आरोप भी लगे थे। एक बार फिर से चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने से दुनियाभर में इस बीमारी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts