सीतारमण ने येलेन से की मुलाकात

Published On

वॉशिंगटन (एजेंसी)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन के साथ वर्तमान वैश्विक वृहद आर्थिक स्थिति पर चर्चा की। सीतारमण ने इस यात्रा में सबसे पहले अमेरिकी वित्त मंत्री के साथ मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने सुश्री येलेन को नवंबर में भारत में होने वाली अमेरिका भारत आर्थिक और वित्तीय सहयोग बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया। येलेन की वित्त मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। सीतारमण और येलेन ने दोनों देशों के आपसी हितों पर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारत की अध्यक्षता में होने वाली जी 20 बैठक से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts