जर्मनी में कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन, 12 पुलिस अधिकारी घायल

Published On

बर्लिन (एजेंसी)। जर्मनी के ड्रेसडेन में कोरोना वायरस (कोविड-19) प्रतिबंध के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में 12 पुलिस अधिकारी घायल हुए है। सैक्सन पुलिस बल ने ट्विटर अपडेट जानकारी देते हुए बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान 943 प्रशासनिक अपराध दर्ज किए गए। इस दौरान पुलिस ने कम से कम एक व्यक्ति को बंद किया इसके साथ ही प्रारंभिक तौर पर तीन लोगों की गिरफ्तारी भी की गई थी। इस बीच कम से कम 12 पुलिस अधिकारी घायल हुए है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ड्रेसडेन में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में करीब एक हजार लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों की पुलिस अधिकारियों के साथ झड़पें हुई। प्रदर्शन को रोकने के लिए ड्रेसडेन पुलिस ने पानी की बौछार करने वाली गाड़ियों को तैनात किया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts