कनाडा में Saint Dr. MSG का जलवा

Published On

वैन्कोवर की साध- संगत द्वारा पौधारोपण व रक्तदान का कैंप का आयोजन

वैन्कोवर ( कैनेडा)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा पर चलते हुए कनाडा के वैन्कोवर शहर की साध संगत की और से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमे रक्तदातओं द्वारा 13 यूनिट रक्त दान किया गया। साध-संगत द्वारा लगाए गए इस ब्लड कैंप में स्थानीय साधसंगत द्वारा पूरे उत्साह के साथ शिरकत की गई। वालनट ग्रोव लूथरन चर्च लैंगली बी सी में स्थानीय समय 4: 35 से 6 :25 तक चले इस कैंप में भाई व् बहनों द्वारा पूरे उत्साह के साथ रक्त दान किया गया।

इसके इलावा साध संगत ने मेट्रो वैन्कोवर में 500 पौधे लगाए। खास बात यह की स्थानीय तापमान शुन्य डिग्री तापमान के बावजूद भी साध-संगत इस सेवा में जुटी रही। बिना रुके अपना सेवा कार्य पूरा किया। रक्तदान व पौधारोपण का आयोजन करने वाले मूल नागरिकों ने पूज्य पिता जी व्का सेवादारों का दिल से धन्यवाद किया। आपको बता दें की पूज्य पिता जी द्वारा चलाये जा रहे मानवता भलाई कार्यों को देश व विदेशों की साध संगत द्वारा बढ-चढ़ कर अमली तौर पर निभाया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts