स्पेन में पेगासस से टेप किए गए प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के फोन

Published On

मैड्रिड (एजेंसी)। स्पेन के एक अधिकारी ने दावा कि पेगास प्रणाली के जरिए प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और रक्षा मंत्री मार्गरीटा रॉबल्स के मोबाइल फोन टैप किए गए थे। स्पेन के राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री फेलिक्स बोलानोस ने सरकारी प्रवक्ता इसाबेल रोड्रिगेज के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्पैनिश नेशनल क्रिप्टोलॉजिक सेंटर की दो तकनीकी रिपोर्टों के अनुसार, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के फोन पेगासस प्रणाली का उपयोग कर ‘गैर कानूनी’ तरीके से बाहर सुने गए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के फोन की मई 2021 में जासूसी का प्रयास हुआ था। वहीं रक्षा मंत्री मार्गरीटा रॉबल्स के फोन की एक महीने बाद जासूसी की रिपोर्ट है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है। इससे साबित होता है कि बाहरी लोगों ने घुसपैठ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना न्यायपालिका को दे दी गई हैं जिससे पूरी जांच के बाद सच्चाई सामने आ सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts