पीएम मोदी जर्मनी पहुंचे

Published On

बर्लिन (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। वे यहां जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ छठे भारत-जर्मनी इंटर-गवर्नमेंटल कंसल्टेशन में शिरकत करेंगे। इसके बाद सायं को बर्लिन में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। तत्पश्चात 3 मई को इंडो-नॉर्डिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। फिर वे डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में भी भारतीयों को संबोधित करेंगे। सबसे आखिर में पीएम मोदी पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलेंगे। बता दें कि पीएम मोदी का इस साल का ये पहला विदेशी दौरा है। वह 2 से 4 मई की अपनी इस यात्रा में तीन यूरोपीय देश जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस जाएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts