बोरिस जॉनसन की कुर्सी जाना तय

Published On

लंदन। ब्रिटेन में सियासी संकट अपने चरम पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कुर्सी हिचकोले खा रही है। 50 से ज्यादा मंत्री और सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। सरकार के खिलाफ अविश्वास निरंतर बढ़ता रहा है। 36 घंटे पहले ही मंत्री बने मिशेल डोनेलन ने भी कुर्सी छोड़ दी है। अटकलें लगाई जा रही है कि जॉनसन भी जल्द पीएम की कुर्सी छोड़ सकते हैं। बुधवार शाम तक कैबिनेट के 17 मंत्रियों, 12 संसदीय सचिवों और विदेशों में नियुक्त सरकार के 4 प्रतिनिधियों ने रिजाइन कर दिया था। इस्तीफा देने वालों ने जॉनसन के काम करने के तरीकों, लॉकडाउन पार्टी और कुछ नेताओं गत व्यवहार को मुद्दा बनाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts