कोलंबिया में आतंकवादी हमला, 4 लोगों की मौत

Published On

मेक्सिको सिटी। कोलंबिया के कासनेर में आतंकवादी हमले में तीन सैनिकों और एक नागरिक की मौत हो गई। राष्ट्रपति इवान ड्यूक ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने बुधवार देर रात ट्वीट किया, ‘हम कासनेर में पैज डे एरिपोरो और हाटो कोरोजल के बीच सड़क पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हैं। इस हमले में कोलंबियाई सेना के तीन जवानों और एक नागरिक की मौत हो गई है। हम पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं। सुरक्षा बल हमले के लिये जिम्मेदार लोगों को ढूंढ लेंगे। कोलंबियाई सेना के अनुसार काफिले को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया जिसमें दो नागरिकों समेत पांच लोग घायल भी हुये हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts