CM Hemant Biswa: गुरपतवंत पन्नू ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा को दी धमकी

Published On

चंडीगढ़। सिख फॉर जस्टिस ने अब असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा (CM Hemant Biswa) को धमकी दी है। असम के डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खालिस्तान समर्थक समूह द्वारा सीएम हेमंत बिस्वा को दी गई धमकी को गंभीरता से लिया गया है। कुछ पत्रकारों को भेजे गए एक कथित आॅडियो क्लिप में, सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक Gurpatwant Pannu को सरमा को धमकी देते हुए सुना गया था। फोन करने वाले का दावा है कि असम की एक जेल में सिखों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने सरमा से उन्हें यहां से रिहा करने के लिए कहा।

पुलिस ने मामला दर्ज किया | CM Hemant Biswa

आपको बता दें कि पन्नू को सरकार ने आतंकवादी घोषित कर रखा है। डीजीपी ने ट्वीट किया, ”पन्नू के खिलाफ एसटीएफ थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। इसे केंद्रीय एजेंसियों के ध्यान में लाया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts