लंदन: पॉश केमडेन लॉक मार्केट में भीषण आग

Published On

होटलों की किचन में धमाके होने का खतरा

लंदन: लंदन के पॉश केमडेन लॉक मार्केट में भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां और करीब 70 दमकल कर्मी जुटे हैं । लंदन फायर ब्रिगेड ने ट्वीट कर कहा कि अाग बिल्डिंग की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी है।

जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात इलाके में लगी आग की खबर मिलने के तुरंत बाद दमकर्मी मौके पर पहुंच गए। इलाके में दुकानें होने की वजह से आग काफी तेजी से फैल गई

अब आसपास के इलाकों में आग की वजह होटलों की किचन में धमाके होने का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने इलाको को खाली कराना शुरू कर दिया है। लंदन पुलिस ने कहा है कि अभी तक किसी को भी घायल हालत में नहीं देखा गया है फिर भी वह मौके पर रहकर हर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts