साध-संगत जी खुशखबरी, Saint Dr. MSG ने फिर लॉन्च किया भजन | Jaago Duniya De Loko

Published On

बरनावा (सोनू)। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह मस्ताना जी महाराज का 131वां पावन अवतार दिवस का भंडारा उत्तर प्रदेश की साध-संगत मार्शल पिच, कंकर खेड़ा (मेरठ) में, राजस्थान की साध-संगत विद्या नगर स्टेडियम (जयपुर) व शाह सतनाम जी कृपा सागर धाम बीकानेर में और इसके अलावा देश विदेश की साध-संगत ने अपने-अपने घरों में रहकर यूटयूब चैनल पर लाइव आॅनलाइन प्रोग्राम के माध्यम से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के दर्शन व रूहानी वचनों को एकाग्रचित होकर ध्यान से सुना। पावन अवतार दिवस पर पूज्य गुरु जी ने साध-संगत को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है।

पूज्य गुरु जी ने ‘Jaago Duniya De Loko ’ भजन लॉन्च किया। लॉन्च होते ही ये भजन सोशल मीडिया पर हाथों हाथ वायरल हो गया। साध-संगत ने अपने घरों में भजन को पूरे परिवारों के साथ श्रद्धा और उल्लास से श्रवण करते हुए नाच-नाच कर खुशी का इजहार किया। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडू, गुजरात, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, यूएई, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, इटली, इंग्लैंड, दुबई और कुवैत सहित कई देशों में इस भजन पर नाचती साध-संगत की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब नजर आई। आपको बता दें कि इस भजन को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने स्वयं लिखा, गाया व संगीतबद्ध करने के साथ-साथ वीडियो निर्माण भी करवाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts