हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश मूर्ति विसर्ज...

    मूर्ति विसर्जन को जा रहे लोगों को कार से कुचला, एक की मौत, 26 घायल, चार गंभीर

    जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में दोपहर करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार कार ने धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में हादसे में 1 शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हैं। घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार जशपुर के पत्थलगांव में शुक्रवार को करीब दोपहर डेढ़ 150 से अधिक लोग 7 दुर्गा पंडालों की मूर्तियों को विसर्जन के लिए नदी तट पर ले जा रहे थे। तभी अचानक बाजार के बीच पीछे से आई कार ने जुलूस में शामिल लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। कार की टक्कर से गौरव अग्रवाल (21) नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैंड बजा रहे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी और उसने सीधे लोगों को ठोकर मार दी। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लोगों का यह भी कहना है कि आरोपी गांजा तस्करी करने वाले लोग हैं। उन्होंने ही दुर्गा विसर्जन में शामिल लोगों को टक्कर मारी है। इसके बाद गुस्साए लोगों ने घटना के विरोध में पत्थलगांव थाने का घेराव कर दिया। इसके अलावा गुमला-कटनी नेशनल हाइवे पर मृतक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    घटना के बाद आस-पास की भीड़ ने पीछा कर कार के ड्राइवर को 5 किलोमीटर दूर सुखरापारा से पकड़ा। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने टक्कर मारने वाली कार को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ से छुड़ाया है। उसे भीड़ से बचाने के लिए पुलिस रायगढ़ जिले के कापू थाना ले गई।

    लोगों के गुस्से को देखते हुए मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। घटना को लेकर कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।