हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान वाहन चोर आया ...

    वाहन चोर आया पुलिस गिरफ्त में

    आरोपी के खिलाफ 2014 के 16 मामले दर्ज

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। माणकचौक थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चोरी की बाइक बरामद की है। वहीं पुलिस ने बताया कि पूछताछ में कई अन्य वारदाते खुलने की आशंका को देखते हुए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अरूण कुमार शर्मा उर्फ टीनू (40) पुत्र जगदीश निवासी गोरधनपुरी गलतागेट है ।

    आरोपी ने बुधवार को नेशनल हैड़लूम जोहरी बाजार से एक बाइक का लॉक तोडा और बाइक लेकर भाग गया। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोचा लिया। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 2014 के 16 मामले दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से चुराई गई बाइक भी बरामद कर ली है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।