अभिनेता से बने राजनेता डीएमडीके संस्थापक विजयकांत अस्पताल में भर्ती

Published On

चेन्नई (एजेंसी)। अभिनेता से राजनेता बने डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद बुधवार सुबह यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि विजयकांत को सांस में तकलीफ होने के बाद आज तड़के 0330 बजे एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें नियमित चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। विजयकांत ने खराब स्वास्थ्य के कारण पिछले एक-दो वर्षों से अपनी गतिविधियां कम कर दी है।

वह गत वर्ष 23 सितंबर को हल्के लक्षणों के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे और उन्हें दो अक्टूबर को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी। बाद में उन्हें छह अक्टूबर को अन्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन चार दिनों के बाद ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। विजयकांत की पत्नी एवं डीएमडीकी की कोषाध्यक्ष प्रेमलता भी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं लेकिन कुछ दिनों के बाद ही स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author