अक्षय ने मुंबई पुलिस को दिये रिस्टबैंड्स

Published On
मुंबई l बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को कोविड-19 लक्षणों का जल्द पता लगाने में सक्षम 1200 स्मार्ट रिस्टबैंड्स गिफ्ट किए हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौरान अक्षय ने सरकार के साथ-साथ कोरोना वॉरियर्स की काफी मदद की है। अक्षय ने एक बार फिर मुंबई पुलिस की मदद की है। इस बार अक्षय ने मुंबई पुलिस को कोविड-19 लक्षणों का जल्द पता लगाने में सक्षम 1200 स्मार्ट रिस्टबैंड्स गिफ्ट किए हैं। आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी साझा करते हुए एक फोटो शेयर की है, जिसमें अक्षय रिस्टबैंड गिफ्ट देते नज़र आ रहे हैं। ठाकरे ने फोटो के साथ लिखा है, “अक्षय कुमार जी ने मुंबई पुलिस को फिटनेस-हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस सौंपे। यह ऑक्सीजन की लगातार रीडिंग, बॉडी टेम्प और हार्ट रेट के बारे में बताता है और कोविड-19 से लड़ाई में मददगार है।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author