ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी अमिताभ-आयुष्मान की ‘गुलाबो सिताबो’

Published On

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफार्म पर रिलीज की जायेगी। कोरोना वायरस की वजह से देश में लंबे वक्त से लॉकडाउन चल रहा है।कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है। ‘गुलाबो सिताबो’ के निर्देशक ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतारने का मन बना लिया है। ‘गुलाबो-सिताबो’ को जल्द ही अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ किया जाएगा। आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ 12 जून को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी। आयुष्मान ने गुलाबो सिताबो का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘एडवांस में बुक कर रहे हैं, इस 12 जून को अमेज़न प्राइम पर। फर्स्ट डे फर्स्ट स्ट्रीम करने’।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author