अनिल कपूर ने दिया फिटनेस मंत्र

Published On

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अनिल कपूर ने अपने प्रशंसकों के बीच फिटनेस मंत्र शेयर किया है। अनिल कपूर बॉलीवुड के सर्वाधिक फिटनेस अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। (Anil Kapoor ) लॉकडाउन के कारण उन लोगों को दिक्कत हो रही है जो फिटनेस के लिए हर दिन जिम जाते थे। उनके सामने फिटनेस को बनाए रखना बड़ी समस्या बन गई है। अनिल ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फिटनेस का मंत्र दिया है।

घर पर ही एक्सरसाइज करते हुए अनिल कपूर ने तस्वीर शेयर की है। अनिल कपूर ने लिखा है, ‘आप अपने खुद की प्रेरणा हैं। यदि आपको मेहतन करनी पड़ रही है तो करते रहिए, चुनौतियां जिंदगी को और बेहतरीन बनाती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author