बॉबी देओल पर सलमान मेहरबान, रेस 3 के बाद दिलाई एक और फिल्म

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। एक्टर बॉबी देओल जल्द ही सलमान खान की फिल्म रेस-3 से वापसी करने जा रहे हैं।  रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल 15 जून को रिलीज होगी।  फिल्म में बॉबी काफी मस्कुलर अंदाज में नजर आएंगे।  खबह है कि बॉबी की फिल्मों में वापसी कराने के लिए बॉडी बनाने में सलमान ने उनकी काफी मदद की है और अब वह चाहते हैं कि यह फ्लो बना रहे। डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने बॉबी देओल को एक स्क्रिप्ट ऑफर की है जिसके बारे में उन्हें लगता है कि बॉबी बेहतर फिट होंगे।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा- जब सलमान ने इसे (स्क्रिप्ट को) बॉबी के साथ डिसकस किया तो बॉबी ने कहा कि उन्हें लगता है कि अभी वह सहयोगी किरदार करें तो ही ठीक है ।  क्योंकि इससे दबाव उन पर नहीं होगा। हालांकि सलमान खान ने बॉबी से कहा कि वह इसके बारे में विचार करें और उन्हें आश्वासन दिया कि सलमान खुद इस फिल्म को मॉनीटर करेंगे। बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनके पास रेस-3 के बाद यमला पगला दीवाना और हाउसफुल-4 कतार में हैं।  बॉबी ने अपने करियर की गाड़ी को री-स्टार्ट किया है अब देखना यह होगा कि बॉक्स ऑफिस उन्हें कितना स्वीकार करता है।

About The Author