मगरमच्छ का ‘रोड मार्च’ लोगों की कांप गई रूह
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई ऐसी (Viral News) घटनाएं सामने आती हैं जो चर्चा का विषय बन जाती है। हाल ही में अमेरिका के साउथ कैरोलिना में एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसके बाद वहां के लोग सहमे हुए नजर आ हैं। इस खौफनाक मंजर को कई लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया है। दरअसल एक बड़ा मगरमच्छ अचानक से कैरोलिना की सड़कों पर रेंगता हुआ नजर आया। इस मगरमच्छ को देख कर लोगों की जान हलक में ही सूख गई।
? Habitantes de Kiawah Island, en Carolina del Sur (EE UU), vieron a un caimán caminando por las calles de la ciudad.
Teresa Ficca (@teresafic15) compartió un video del reptil en su cuenta .
La organización Kiawah Conservancy explicó que abril es la época de apareamiento pic.twitter.com/tgOGCuijyG— Lic. Endelson Oscar Mendez (@EndelsonM) April 29, 2023
विशालकाय मगरमच्छ का वीडियो टेरेसा फिक्का (Viral News) नाम की एक स्थानीय निवासी ने पोस्ट किया था। पता चला है कि वह घर से बाहर काम करने जा रहा था। अचानक उसे सड़क पर अफरा तफरी नजर आई। चीख-पुकार सुनकर उसने सड़क के किनारे देखा तो एक विशाल मगरमच्छ रेंगता हुआ नजर रहा था। मगरमच्छ के सड़क पर आते ही दोनों तरफ की कारें रुक गईं। गाड़ियां लाइन में खड़ी हो गईं। लेकिन मगरमच्छ को इसकी कोई परवाह नहीं है। वह सड़क के बीच अपनी चाल चलता रहा।
यह भी पढ़ें:– फरीदकोट में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर को लगी गोली, हालत गंभीर