कन्नड अभिनेता सुदीप ने चार सरकारी स्कूलों को गोद लिया

Published On

बेंगलुरु। कर्नाटक में कन्नड अभिनेता सुदीप की किच्चा चेरिटेबल ट्रस्ट ने हाल ही में राज्य सरकार के साथ सहयोग कर चार सरकारी स्कूलों के समग्र विकास के लिए उन्हें गोद लिया। चिकित्सा स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री डॉ. सुदकाहर ने सोमवार को ट्विटर पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “कोविड-19 के बीच शिवमोगा में चार स्कूलों को अभिनेता सुदीप के गोद लेने और विकास की खबर सराहनीय है। मेरी उनको हार्दिक शुभकामनाएं।” अभिनेता ने डॉ. सुदकाहर के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। अभिनेता सुदीप वर्तमान में हैदराबाद में है और वह अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित अपने आने वाले फिल्म फैंटम की शूटिंग में व्यस्त हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author