प्रसिद्ध रंगमंच अभिनेता मिथिलेश चतुवेर्दी का निधन

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रसिद्ध फिल्म एवं रंगमंच अभिनेता मिथिलेश चतुवेर्दी का बुधवार की रात निधन हो गया। अभिनेता(68) दिल की बीमारी से पीड़ित थे। उनका कल रात लखनऊ में निधन हो गया। फिल्म निमार्ता हंसल मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मिथलेश के निधन की पुष्टि की। उन्होंने अभिनेता की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘आरआईपी मिथिलेशजी। मिथिलेश ने ‘गदर एक प्रेम कथा’, ‘कोई मिल गया’, ‘सत्या’, ‘मोहल्ला अस्सी’, ‘कृष’, और वेब श्रृंखला ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ तथा कई अन्य फिल्मों में काम किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author