Nitin Chauhan: काम न मिलने की वजह से टीवी अभिनेता नितिन सिंह ने की थी खुदकुशी

Published On

काम न मिलने के चलते थे टेंशन में

मुंबई (एजेंसी)। Nitin Singh: टेलीविजन अभिनेता नितिन सिंह उर्फ चौहान ने मुम्बई उपनगर के गोरेगांव इलाके में अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दीन दोशी पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि चौहान यहां अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते थे और काम न मिलने की वजह से वह बेहद तनाव में थे। उन्होंने बताया कि चौहान की पत्नी और बेटी जब बाहर थीं, तब उन्होंने कथित तौर पर रस्सी का फंदा बनाकर छत के पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। बाद में, उनके परिवार के सदस्य वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चौहान पंखे से लटके हुए थे। परिवार के सद्स्यों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी। Nitin Singh

उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चौहान टीवी सीरियल और फिल्म में रोल न मिलने के कारण मानसिक समस्याओं से ग्रसित थे। Nitin Singh

यह भी पढ़ें:– Stubble Burning: पंजाब में हरियाणा के मुकाबले पराली जलाने के मामलों में आई बड़ी गिरावट

About The Author