हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रालोद कार्यकर...

    रालोद कार्यकर्ताओं ने डाकघर जाकर मुख्यमंत्री को भेजी चिठ्ठी

    मोरना (सच कहूँ न्यूज)। किसान सन्देश अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य घोषित न करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पत्र लिख कर डाकघर जाकर रजिस्ट्री किये। इस दौरान किसान नेता चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ट्रैक्टर्स सँग जुलूस निकाला गया। मोरना में रालोद नेता डॉ.अमित ठाकरान के नेतृत्व में ब्लॉक् मोरना कार्यालय से एक ट्रैक्टर्स जुलूस मोरना चौकी तक निकाला गया।

    यह भी पढ़ें:– आमजन शीतलहर व कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी की करें पालना:- डीसी विक्रम सिंह

    जहाँ किसान नेता चौ.चरण सिंह की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नारेबाज़ी की। व मोरना डाकघर जाकर मुख्यमंत्री के नाम लिखी चिट्ठियां प्रेषित की गयी। डॉ.अमित ठाकरान ने कहा कि जिले में पाँच स्थानों पर किसान सन्देश अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक गाँव के किसान से चिट्ठियां लिखकर आई थी। जिनमे गन्ना मूल्य घोषित करने की माँग प्रदेश के मुख्यमंत्री से की गयी है। मोरना डाकघर में 200 पत्र रजिस्ट्री किये गये हैं। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की पोल खुल चुकी है। फूट डालकर राजनीति करने वालों ने देश प्रदेश के किसानों को छलने का काम किया है।

    गन्ने का मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया गया है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों के इशारों पर चल रही है। राष्ट्रीय लोकदल ने हमेशा किसानों के हितों के लिये लड़ाई लड़ी है। प्रदेश के शोषित किसानों की आवाज़ मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गयी है। इस दौरान मुख्य रूप से सुन्दर गुर्जर,ललित सहरावत भोकरहेड़ी, विकास सहरावत युवा ब्लॉक् अध्यक्ष, गौरव राठी युवा नेता, अंकित राठी, नानू, नीशू चौधरी, विकास मुखिया, इरशाद, साकिब खान, अंकित कसाना, बबलू गुर्जर, परीक्षित राठी, चौ. सतेन्द्र सिंह, चन्द्रपाल सिंह, सुरेन्द्र करहेडा आदि उपस्थित रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here