हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ द्वितीय सेमेस...

    द्वितीय सेमेस्टर (M.Com): संदीप कौर ने सरसा के CDLU में प्राप्त किया प्रथम स्थान

    CDLU Result

    छात्रा प्रीति ने 600 में से 483 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया

    सरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए गए एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा के वाणिज्य विभाग की एमकॉम की छात्रा संदीप कौर ने द्वितीय सेमेस्टर की परिक्षा में 600 में से 491 अंक प्राप्त करके चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि इसी कॉलेज की छात्रा प्रीति ने 600 में से 483 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

    ज्ञात रहे कि इस महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग ने पिछले वर्ष ही एम कॉम शुरू की थी और यह प्रथम बेच की छात्राएं हैं जिन्होंने इतना शानदार परिणाम प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है महाविद्यालय के प्राचार्य एवं वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकों द्वारा छात्रों के शानदार परीक्षा परिणाम की बधाई दी। वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर खजान इन्सां ने संबंधित छात्राओं के शानदार परीक्षा परिणाम के लिए अपने विभाग के समस्त प्राध्यापकों का धन्यवाद किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here