हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान डेरा प्रेमियो...

    डेरा प्रेमियों ने ऐसा कार्य किया जिससे समाज कर रहा प्रशंसा

    कीमती मोबाइल फोन लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

    गोलूवाला (सच कहूँ न्यूज)। आज के इस भयंकर कलयुग में जहां लोग रोज ठगी मारने के नित नए तरीके इजाद करते हैं वहीं कुछ लोग ईमानदारी पर चलते हुए रास्ते में मिली हुई लोगों की कीमती वस्तुएं व नकदी आदि उनकी असली मालिक तक पहुंचाकर इंसानियत की मिशाल कायम करते हैं। इसी कड़ी में गांव पक्काभादवां निवासी कालूराम पुत्र कर्म सिंह का कीमती मोबाइल फोन ब्लॉक श्रीगुरुसरमोडिया के गांव लखासर में सड़क पर गिर गया जोकि लखासर के डेराप्रेमी पुरखाराम इन्सां को मिल गया। पुरखाराम इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए मोबाइल फोन के मालिक का पता लगा मोबाइल फोन कालूराम को सौंप दिया। कालूराम ने पूज्य गुरुजी व डेरा अनुयायी का धन्यवाद किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here