Virat Kohli: विराट कोहली की एक और शानदार उपलब्धि!

Published On

India vs New Zealand 1st Test: बेंगलुरु (कर्नाटक)। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच के तीसरे दिन टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बन गए। इस तरह कोहली ने अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि हासिल की। अब वह सचिन तेंदुलकर (15,921), राहुल द्रविड़ (13,265) और सुनील गावस्कर (10,122) जैसे दिग्गजों की जमात में शामिल हो गए हैं। पर वह इन खिलाड़ियों में इस उपलब्धि तक काफी धीमी गति से पहुंचे क्योंकि इसके लिए उन्होंने 197 पारियां खेली। बांग्लादेश के खिलाफ हाल में टेस्ट शृंखला में कोहली सिर्फ 594 पारियों में 27 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने थे। Virat Kohli

India vs New Zealand 1st Test: न्यूजीलैंड के हाथों हार से बचने के लिए जूझ रहा था भारत लेकिन…!

About The Author

Related Posts