अश्विन, रोहित की अनुपस्थिति से असर नहीं : विराट

Published On

यदि हम अच्छी बल्लेबाजी करेंगे तो हमें मन के मुताबिक परिणाम मिलेगा

पर्थ (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि आॅफ स्पिनर (Ashwin, Rohit’s absence of absence: Virat)  रविचंद्रन अश्विन और बल्लेबाज़ रोहित शर्मा की अनुपस्थिति के बावजूद आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत पूरी तरह मजबूती के साथ उतरेगा और उनके पास अभी भी जीत का पूरा मौका है। अश्विन और रोहित चोटों के कारण पर्थ टेस्ट के लिए चुनी गई 13 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।

हालांकि मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान विराट ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चोटिल खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद भारत के पास जीत का पूरा मौका है। विराट ने कहा, ‘हमें अपने जीतने को लेकर पूरा भरोसा है और हम इसी को लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। हमें पता है कि आस्ट्रेलिया घरेलू परिस्थितियों में मजबूत है और पर्थ में उसकी कोशिश वापसी करने की होगी क्योंकि यहां पर तेज़ गेंदबाज़ों को ज्यादा मदद मिलती है। लेकिन हमारे पास भी बराबर मौका है।

ऐसी पिचें बहुत जीवट होती हैं

भारतीय टीम के लिए फिलहाल बड़ी चुनौती पर्थ के नए स्टेडियम पर तेज़ और हरी पिच की चुनौती का सामना करना है। इस पिच को लेकर काफी चर्चा है लेकिन विराट ने कहा कि वह यहां खेलने को लेकर घबरा नहीं रहे हैं बल्कि उन्हें इस पिच पर मैच को लेकर उत्साह है और वह खुश हैं कि इस पिच पर उन्हें खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘हम इस तरह की पिचों को लेकर अब घबराने के बजाय उत्साहित होते हैं क्योंकि ऐसी पिचें बहुत जीवट होती हैं। विराट ने कहा, ‘बल्लेबाज़ के तौर पर भी हमें इस बात से संतोष मिलता है कि हमारे पास बहुत शानदार गेंदबाजी लाइनअप है और हम अपनी तरफ से जिस तरह की बल्लेबाजी करेंगे उसका बचाव करने के लिए हमारे पास गेंदबाज़ हैं। हमें पता है कि यदि हम अच्छी बल्लेबाजी करेंगे तो हमें मन के मुताबिक परिणाम मिलेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts