भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 42-30 से हराया

Published On

इंचियोन (एजेंसी)। भारत की सीनियर महिला हैंडबॉल टीम ने 19वीं एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में अपने चौथे लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को 42-30 से हराया। भारत की ओर से भावना ने सर्वाधिक 16 गोल दागे, जबकि मेनका ने 12 गोल किये। शालिनी ठाकुर ने आठ जबकि सोनिका ने पांच गोल का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेम्मा बके ने सर्वाधिक 11 गोल किये। इसके अलावा हैना ने सात और चोले वॉन ने पांच गोल दागे। मेनका को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts