Mitchell Marsh: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका! यह बड़ा खिलाड़ी भी हुआ बाहर!

Published On

Mitchell Marsh: खेल समाचार। वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के सामने एक बड़ी परेशानी मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) के रूप में आ खड़ी हुई। जब स्टार ऑलराउंडर निजी कारणों से स्वदेश लौटने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। मार्श बुधवार को पर्थ के लिए रवाना हो गए और वो शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अहमदाबाद में उपलब्ध नहीं रहेंगे। इससे पहले सोमवार को गोल्फ डे के दौरान चोट के बाद ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) मुकाबले से बाहर हो गए थे और अब मिशेल मार्श भी बाहर हो गए हैं। तो आस्ट्रेलिया के सामने एक के बाद एक मुसीबत खड़ी होती जा रही हैं।

ऑलराउंडर क्रिकेट ने वीरवार को बयान की पुष्टि करते हुए कहा कि मार्श बुधवार रात्रि को ही अपने घर के लिए उड़ान भर चुके हैं। ‘‘ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श व्यक्तिगत कारणों से आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 से स्वदेश लौट आए हैं।’’ ‘‘टीम में उनकी वापसी की समयसीमा की पुष्टि की जानी बाकी है। इस समय कोई और विवरण नहीं दिया जाएगा।’’ World Cup 2023

बताया जा रहा है कि मार्कस स्टोइनिस के पिंडली की छोटी सी परेशानी से उबरने के उम्मीद की जा रही है और बाद में मैच में फिट होने की भी संभावना जताई जा रही है, अभी फिलहाल उन्हें नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों से बाहर रखा गया है, इन सभी को देखते हुए कैमरून ग्रीन टीम में वापसी कर सकते हंै, जबकि मार्नस लाबुस्चगने की भी संभावना है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया के पास केवल 13 फिट खिलाड़ी होंगे। Mitchell Marsh

यह भी पढ़ें:– Mohammed Shami vs Jasprit Bumrah: सुर्खियों में शमी! इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने बोले ये बड़े बोल! …

About The Author

Related Posts