धोनी ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Published On
नयी दिल्ली l दो बार के विश्व कप विजेता और भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया। भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर यह एलान करते हुए कहा, “मेरे करियर में आप सबके प्यार और सहयोग का बहुत-बहुत शुक्रिया। आज 1929 बजे से आप मुझे रिटायर समझें।” धोनी ने इस पोस्ट में यह जिक्र नहीं किया कि वह किस फॉर्मेट से संन्यास ले रहे हैं। धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके थे और पिछले साल इंग्लैंड में हुए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों भारत की हार के बाद उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts