Viral Video: दर्शकों की भीड़ में घुसे डुप्लीकेट शिखर धवन! पकड़े जाने पर कोहली अपनी हंसी नहीं रोक पाए
Viral Video: नई दिल्ली। आईपीएल और चल रहा हो और दर्शक इसका आनंद न उठाएं, ऐसा कैसे हो सकता है। गत काफी वर्षों से ही क्रिकेट के दीवाने आईपीएल में अपनी रचनात्मकता दिखा रहे हैं, जिससे दर्शकों और खिलाड़ियों दोनों का मनोरंजन होता है। ऐसे ऐसे रोमांच दर्शक दीर्घा में होते हैं, जैसे बहुत से दर्शक रंग-बिरंगे पंखों अपने सिर पर लगाकर स्टेडियमों में शिरकत करते हैं और तो और सुनील नरेन के मोहॉक हेयरस्टाइल की नकल करने तक, दर्शकों ने इसे हमेशा रोमांचक नजारा पेश किया है। Shikhar Dhawan

आज बात कर रहे हैं बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की, जहां पर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का मैच आरसीबी के साथ था। इस मैच के दौरान एक नकली धवन जल्द ही टीवी कैमरों पर दिखाई देने लगा, जिससे कमेंटेटरों के बीच हंसी के ठहाके लगाए जाने लगे। कैमरामैन ने पहले धवन के हमशक्ल को दिखाया और तुरंत बाद असली धवन को दिखाया, जिसको देखकर सीमा रेखा पर क्षेत्ररक्षण करते समय कोहली अपनी हंसी नहीं रोक सके। कमेंट्री पर, हर्षा भोगले ने असली धवन से भी मुस्कुराने का आग्रह किया, उन्होंने इसके साथ ही यह भी सोचा कि क्या स्टैंड में मौजूद व्यक्ति ओपनर के समान ही बल्लेबाजी कर सकता है। Shikhar Dhawan
वीडियो में देखें, कि किस तरह कोहली नकली धवन को देखते ही अपनी हंसी नहीं रोक पाए हैं। Shikhar Dhawan
Virat’s reaction ?? https://t.co/3c0OQvIPz4 pic.twitter.com/8eq5dxZ5zf
— Purva (@yyours_trulyyy) March 25, 2024
Holi 2024: क्या आने वाली पीढ़ियों को बताना पड़ेगा, फ़ाग ऐसा होता था?