हिंदुस्तान ने गढ़वाल को बराबरी पर रोका

Published On

नयी दिल्ली ’ प्रीमियर फुटबाल लीग के रोमांचक मुकाबले में बुधवार को यहां अम्बेडकर स्टेडियम पर हिंदुस्तान फुटबाल क्लब ने गढ़वाल फुटबाल क्लब को अंक बांटने पर मज़बूर कर दिया। गढ़वाल ने पहले हाफ में 2-0 से बढ़त बनाई लेकिन कमजोर आंके जा रहे हिंदुस्तान क्लब ने जल्दी ही पलटवार किया और चार मिनट में दो शानदार गोल जमा कर हिसाब चुकता कर दिया। दिन का दूसरा मैच भी बराबरी पर छूटा।

गढ़वाल के लिए तालिब गुलजार और मैन ऑफ द मैच निर्मल बिष्ट ने दर्शनीय गोल किए। हिंदुस्तान के गोल चार्ल्स और चंद्रा तमांग ने 41वें और 45वें मिनट में जमाए। मध्यांतर के बाद दोनों टीमों ने जम कर पसीना बहाया लेकिन निशाने बार बार चूके।

दिन के दूसरे मैच में फ्रेंड्स यूनाइटेड और रॉयल रेंजर्स के बीच गोलों का शानदार आदान प्रदान देखने को मिला। लेकिन अंततः मुकाबला 3-3 की बराबरी पर छूटा। फ्रेंड्स यूनाइटेड के गोल संडे, अजय सिंह और मोहम्मद खालिद ने किए जबकि रोयल रेंजर्स के मिलिंद, गौरव चढ़ा और डेली मकनियो ने बांटे। कल विश्राम का दिन है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts