IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत ने जीता पाकिस्तान व क्रिकेट प्रेमियों का दिल

Published On

IND vs PAK T20 World Cup 2026: नई दिल्ली। ईशान किशन ने मुश्किल पिच पर 40 गेंदों में ताबड़तोड़ 77 रन बनाकर भारत की जीत को काफी हद तक पहले ही निश्चित कर दिया था। इसके बाद गेंदबाजों ने रही सही कसर पूरी कर दी। रविवार को भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 175/7 अब तक का हाईएस्ट स्कोर बनाया। IND vs PAK

इससे पहले भारत ने साल 2022 में पाकिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप मैच में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए थे। पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के खिलाफ 8 विकेट गंवाकर 159 रन बना चुकी है। वहीं, भारतीय टीम ने साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में 157/5 का स्कोर बनाया था।

रविवार को कोलंबो में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया। भारत ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (0) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया था। यहां से ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी की।

ईशान 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन जुटाए। तिलक ने टीम के खाते में 25 रन का योगदान दिया।

भारतीय टीम 126 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी। यहां से सूर्या ने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन जुटाए। सूर्या 29 गेंदों में 3 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में नाबाद 11 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब ने 25 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक ने 1-1 विकेट हासिल किया।

पाकिस्तान की ओर से सलमान अली आगा के पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट गिरने के बावजूद ईशान किशन ने पाकिस्तान से मैच छीन लिया। दूसरे भारतीय बैट्समैन को पाकिस्तानी स्पिनरों के खिलाफ बाउंड्री लगाने में मुश्किल हुई। आगा ने पारी में सिर्फ दो ओवर तेज गेंदबाजी की। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 27 गेंदों पर सिर्फ 32 रन बना पाए। सैम अयूब पाकिस्तानी बॉलर्स में सबसे अच्छे साबित हुए, जिन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए।

बता दें कि भारत ने T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर दबदबा बनाया हुआ है और अब तक पाकिस्तान के खिलाफ 7-1 का रिकॉर्ड है। इंडिया और पाकिस्तान ने 2012 T20 वर्ल्ड कप में आर प्रेमदासा स्टेडियम में सिर्फ एक मैच खेला था। भारत ने वह गेम आठ विकेट से जीता था। IND vs PAK

भारतीय टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर विराजमान है। टीम इंडिया ने अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीता था, जिसके बाद नामीबिया को 93 रन से रौंदा। दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम शुरुआती दोनों मुकाबले जीतने के बावजूद प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। भारत जीत की हैट्रिक के साथ सुपर-8 में शान से प्रवेश कर गया है।

भारत बनाम पाकिस्तान प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

About The Author

Related Posts