Rohit Sharma New Profile Pic : भारतीय टीम के कप्तान की नई प्रोफाइल पिक्चर से भड़के नेटिजन्स! कहा, ‘‘रोहित शर्मा को शर्म आनी चाहिए’’
Rohit Sharma New Profile Pic खेल डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को अपराजित चैंपियन बनाने के वाले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक विवाद में फंस गए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस भारतीय क्रिकेटर पर उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लगाई गई नई पिक्चर से खफा होकर भारतीय झंडे का अपमान करने का आरोप लगाया है। Rohit Sharma
#NewProfilePic pic.twitter.com/aDJFxW8783
— Rohit Sharma (@ImRo45) July 8, 2024
उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा की अपने एक्स अकाउंट पर नई प्रोफाइल फोटो में उन्हें बारबाडोस में टीम इंडिया द्वारा टी20 विश्व कप फाइनल जीतने के कुछ पल बाद भारतीय झंडे के साथ दिखाया गया है। उसी प्रोफाइल फोटो से सोशल मीडिया पर गुस्साए नेटिजन्स ने कई प्रतिक्रियाएँ दी हैं, जिसमें कई यूजर्स ने भारतीय झंडे की स्थिति के कारण फोटो को अनुपयुक्त पाया। फोटो में कप्तान को भारतीय झंडा पकड़े हुए देखा जा सकता है, जिसमें तिरंगे का एक हिस्सा जमीन को छू रहा है, जिसे कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भारतीय झंडे की इस स्थिति को झंडे का अपमान माना है।
प्रोफाइल पिक्चर पर की अपनी नाराजगी व्यक्त | Rohit Sharma
इस प्रोफाइल पिक्चर पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए, एक एक्स यूजर ने लिखा, ‘‘झडे को जानबूझकर जमीन या फर्श को छूने नहीं देना चाहिए या पानी में नहीं बहने देना चाहिए।’’ यूजर्स द्वारा यह टिप्पणी राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के एक खंड के संदर्भ में की गई थी। ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971’ के अनुसार, ‘‘ध्वज को जानबूझकर जमीन या फर्श को छूने या पानी में बहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।’’
Shame on Rohit Sharma for disrespecting my beautiful national flag ? https://t.co/XQmVaDlm4e pic.twitter.com/MGh22JuFYV
— “ (@peekaboo_pr) July 8, 2024
क्रिकेटर की फोटो को रीट्वीट करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा, ‘‘मेरे खूबसूरत राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के लिए रोहित शर्मा को शर्म आनी चाहिए।’’ रोहित शर्मा और टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बारबाडोस में ऐतिहासिक टी20 विश्व कप जीत के बाद उनके प्रदर्शन के लिए सराहा गया। जीत के बाद, भारत ट्रॉफी जीतने वाली पहली अपराजित टीम बन गई। Rohit Sharma
मेन इन ब्लू ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने के लिए सत्रह साल के इंतजार को खत्म किया। टूनार्मेंट में टीम इंडिया की जीत के तुरंत बाद, रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ टी20 अंतर्राष्ट्रीय टूनार्मेंट से संन्यास की घोषणा की। दोनों के वनडे और टेस्ट में टीम इंडिया के लिए खेलना जारी रखने की संभावना है। दोनों खिलाड़ियों के श्रीलंका वनडे सीरीज में दिखाई देने की संभावना नहीं है क्योंकि उन्होंने लगातार टूनार्मेंट और मैचों के बाद लंबे ब्रेक का अनुरोध किया है। Rohit Sharma