एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान नहीं जायेगी भारतीय टीम : शाह
मुंबई (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय टीम एशिया कप 2023 के लिये पाकिस्तान नहीं जायेगी और टूनार्मेंट का आयोजन किसी तीसरी जगह किया जायेगा। शाह ने यहां आयोजित बीसीसीआई की आम सभा के बाद कहा, “एशिया कप 2023 का आयोजन किसी तीसरे स्थान पर होगा। मैं यह बात एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) अध्यक्ष के तौर पर कह रहा हूं। हम (भारत) वहां (पाकिस्तान) नहीं जा सकते, वह भी यहां नहीं आ सकते। पहले भी एशिया कप का आयोजन तटस्थ जगह पर हुआ है।” एसीसी ने फिलहाल इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की है।
विश्व कप के अपने पहले मैच में भी आमने-सामने होंगी
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार एशिया कप 2023 के अलावा चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 की मेजबानी भी पाकिस्तान के पास है, जबकि भारत को विश्व कप 2023 की मेजबानी करनी है। शाह के बयान से इन प्रतियोगिताओं के आयोजनों पर असर पड़ सकता है।भारत ने 2006 से पाकिस् तान का दौरा नहीं किया है। दोनों देशों की सरकारों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण 2012 से भारत-पाकिस्तान ने द्विपक्षीय क्रिकेट भी नहीं खेला है। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी मैच अगस्त-सितंबर में 2022 एशिया कप में खेला गया था। दोनों टीमें 23 अक्टूबर को टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में भी आमने-सामने होंगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।