भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ‘रूह दी’ ने इस तरह दी बधाई | FIH Nations Cup
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। खेल की दुनिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन में खेले गए महिला हॉकी नेशंस कप के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान स्पेन को 1-0 से हराते हुए खिताब अपने नाम किया है। इस खिताब को जीतने के साथ ही भारतीय महिलाओं ने 2023-24 FIH Hockey Pro League में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। मैच के छठे मिनट में ही भारत के लिए गुरजीत कौर ने गोल दागा था और यही निर्णायक साबित हुआ क्योंकि मेजबान टीम पूरे मैच में कोई गोल नहीं कर पाई।
राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता ने 8 देशों के टूर्नामेंट में अपने अभियान का अंत लगातार 5 जीत के साथ किया। कोच यानेके शोपमैन की टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में आयरलैंड को शूटआउट में 2-1 से हराया था। वहीं इस जीत पर‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने ट्वीट कर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ईमानदार दृढ़ संकल्प और गंभीर प्रयास आपको कोई भी खिताब दिला सकते हैं! हमारी लड़कियों ने #FIHNationsCup 🇮🇳 में शानदार जीत के साथ इसे फिर से साबित कर दिया भारत को फिर से गौरवान्वित करने के लिए महिला #हॉकी टीम को बधाई!
Sincere determination and serious efforts can make you win any title! Our girls proved it yet again with flawless winning in the #FIHNationsCup ??
Cheers to the Women's #Hockey Team for making India proud all over again!— Honeypreet Insan (@insan_honey) December 20, 2022

जीत के बाद डांस करते हुए नजर आए खिलाड़ी
जीत के बाद खिलाड़ियों के डांस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें सभी खुशी से डांस करते हुए नजर आ रहे है। टीम की सभी खिलाड़ी एयरपोर्ट से डीजे ब्रॉवो के चैंपियन सॉन्ग पर डांस करते हुए निकल रही हैं। जिसमें कुछ खिलाड़ी अपने मेडल भी दिखा रही हैं। खिलाड़ियों के इस वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे है।
Congratulations to our Women's Hockey Team for winning Gold in the FIH Hockey Nations Cup 2022.
You've made all of us proud! ??@TheHockeyIndia#FIHNationsCup pic.twitter.com/l8xDV9LV7O— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 18, 2022
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।