शिक्षा और रोजगार
टोक्यो पैरालंपिक से लौटे भारतीय दल से मिले पीएम मोदी, बढ़ाया हौंसला
इस बार भारत ने जीते हैं 5 गोल्ड समेत 19 मेडल
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने टोक्यो पैरालंपिक के बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाले बहु-प्रतिभाशाली सुहास एलवाई से मुलाकात कर उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचा। अबकी बार भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर 24वां स्थान हासिल किया।
भारतीय खिलाड़ियों ने इस दौरान एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा आठ, शूटिंग में पांच, बैडमिंटन में चार, टेबल टेनिस और तीरंदाजी में एक-एक मेडल जीते। पैरालंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब भारत की पदक संख्या दोहरे अंकों में पहुंची है। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 के रियो पैरालंपिक में रहा था, जहां उसने 2 स्वर्ण समेत 4 पदक जीते थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की
(तस्वीर स्रोत: प्रधानमंत्री कार्यालय) pic.twitter.com/mRLTK7yMYL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2021
बता दें, पीएम मोदी ने पैरालंपिक में जाने से पहले भारतीय एथलीटों से बात की थी। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था। वहीं मेडल जीतने के बाद भी पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से व्यक्ति रूप से बात कर उनके प्रदर्शन की तारीफ की थी।
इन एथलीटों ने जीता मेडल
अवनि लेखरा, सुमित अंतिल, मनीष नरवाल, प्रमोद भगत और कृष्णा नगर ने टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। वहीं भाविना बेन पटेल, निशाद कुमार, देवेंद्र झाझरिया, योगेश काथुनिया, सिंघराज अधाना, मरियप्पन थंगावेलु, प्रवीण कुमार, सुहास एल यतिराज सिल्वर मेडल जीता है और सुंदर सिंह गुर्जर, सिंघराज अधाना, शरद कुमार, अवनि लेखरा, हरविंदर सिंह, मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीता।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।