अश्विन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Published On

ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पूरे किये 100 टेस्ट विकेट

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अपने सुसज्जित करियर में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए शुक्रवार को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 100 विकेट पूरे किये। अश्विन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में एलेक्स कैरी को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले वह मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ का विकेट ले चुके थे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज में अश्विन कुल 20 मैच खेलकर 29.38 की औसत से 100 विकेट ले चुके हैं। उल्लेखनीय है कि अश्विन ने इससे पूर्व नागपुर में पिछले हफ्ते खेले गये टेस्ट में अपने 450 टेस्ट विकेट पूरे किये थे। वह अपने करियर में 31 बार पांच विकेट ले चुके हैं जबकि सात बार उन्होंने 10 विकेट चटकाये हैं। वह टेस्ट में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में सिर्फ अनिल कुंबले (619) के पीछे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts