सौरव गांगुली एसए20 के आगामी सीरीज में प्रिटोरिया कैपिटल्स के प्रमुख कोच होंगे

Published On

नई दिल्ली। सौरव गांगुली 26 दिसंबर से शुरू होने वाले एसए20 के चौथे सीजन के लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स के नए मुख्य कोच होंगे। वह जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे। प्रिटोरिया कैपिटल्स का अब तक टूनार्मेंट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछले दो सीजन 2023-24 और 2024-25 में प्रिटोरिया को खराब नतीजे मिले हैं, दोनों बार वे पांचवें स्थान पर रहे और प्लेआॅफ के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहे। प्रिटोरिया कैपिटल्स को उम्मीद है कि गांगुली की नियुक्ति से उनकी तकदीर बदलेगी। पूर्व भारतीय कप्तान पहली बार मुख्य कोच बनेंगे।

गांगुली 2015 से 2019 तक चार साल तक बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे। 2019 सीजन के लिए वह दिल्ली कैपिटल्स में मेंटर के रूप में शामिल हुए, लेकिन इसके तुरंत बाद ही बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने के लिए फ्रैंचाइजी छोड़ दी। पिछले वर्ष जेएडब्ल्यू के क्रिकेट निदेशक के रूप में गांगुली की नियुक्ति ने उनकी एक फ्रैंचाइजी के कोचिंग की भूमिका के करीब पहुंचा दिया, जिसमें आईपीएल और डब्ल्यूपीएल में जीएमआर के साथ सह-स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स भी शामिल है। उनका पहला ध्यान 9 सितंबर को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी पर होगा।

About The Author

Related Posts