स्पेन ने भारत को 4-1 से हराया
Published On
पांच मैचों की सीरीज हुई 2-2 बराबर
मैड्रिड (एजेंसी)।
भारतीय महिला हॉकी टीम पिछले दो मैचों के शानदार प्रदर्शन को चौथे टेस्ट में नहीं बरकरार रख पायी और उसे मेजबान टीम के हाथों 1-4 से हार का सामना करना पड़ा जिससे पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है। भारत ने पहला मैच 0-3 से गंवाया था और दूसरे मैच में 1-1 से बराबरी हासिल की थी।
भारत ने तीसरा मैच 3-2 से जीतकर सीरीज़ में 2-1 की बढ़त बनायीं थी लेकिन चौथे मैच में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। स्पेन के लिए रिएरा ने 10वें और 34वें, लूसिया जिमेनेज ने 19वें और कार्मेन कानो ने 37वें मिनट में गोल किए जबकि भारत का एकमात्र गोल उदिता ने 22वें मिनट में किया। सीरीज का पांचवां और निर्णायक मैच सोमवार को खेला जाएगा।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।