PBKS vs MI IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर भी पिछड़े

Published On

आईपीएल के एक सत्र में बनाए मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन

Suryakumar Yadav Record: जयपुर। भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के एक सत्र में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन बनाने के मामले में महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली गई 57 रन की शानदार पारी के साथ सूर्यकुमार यादव ने यह कीर्तिमान स्थापित किया। वर्ष 2010 में सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए 618 रन बनाए थे, जबकि सूर्यकुमार ने आईपीएल 2025 में अब तक 14 पारियों में 640 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। PBKS vs MI

प्रभावशाली प्रदर्शन और आंकड़े | PBKS vs MI

सूर्यकुमार यादव इस सीजन में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने:

5 अर्धशतक लगाए हैं,

71.11 की औसत से रन बनाए हैं,

उनका स्ट्राइक रेट 167.97 रहा है,

14 पारियों में 32 छक्के और 64 चौके जड़े हैं,

और 5 बार नाबाद रहे हैं।

इस प्रदर्शन के साथ वह साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बाद सीजन के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। ये तीनों बल्लेबाज़ ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार हैं, क्योंकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस दोनों ही प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी हैं। पंजाब के विरुद्ध मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हार्दिक और नमन ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन हम अंत तक जाकर 10-15 रन पीछे रह गए। फिर भी, हमारे गेंदबाज इस विकेट पर विपक्षी टीम को चुनौती दे सकते हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा, “इस सीजन मेरी बल्लेबाज़ी अच्छी रही है। मेरे पसंदीदा शॉट स्वीप और स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक रहे हैं।” PBKS vs MI

IPL 2025: पंजाब किंग्स बन सकती है आईपीएल चैंपियन, बस इन कमियों को करना होगा दूर

About The Author

Related Posts