‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की मेजबानी हरियाणा को देने पर आभार: संदीप

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के चौथे संस्करण की मेजबानी हरियाणा को देने पर केंद्रीय खेल और युवा मामलों के राज्यमंत्री किरेन रिजिजू और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। संदीप ने कहा कि खेलों की मेजबानी हासिल करने का श्रेय राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को जाता है जिनके प्रयासों से यह सम्भव हो सका है। उन्होंने कहा कि इन खेलों का आयोजन पंचकूला जिले में किया जाएगा जिनका उदेश्य देशभर में खेलों को बढ़ावा देना और नई प्रतिभाओं को तलाशना एवं तराशना है। इस आयोजन से प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन राशि और नौकरियों में आरक्षण जैसी अनेक सुविधाएं प्राप्त हैं।

बेहतरीन खेल नीति के चलते हरियाणा देश में एक अग्रणी स्पोर्ट्स हब के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री का प्रयास है कि राज्य के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना कर देश का नाम रोशन करें। संदीप ने कहा कि मुख्यमंत्री यह सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक हैं कि हरियाणा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करें। उन्होंने कहा, ‘हरियाणा ने ‘खेलो इंडिया कार्यक्रम’ के तहत हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। राज्य 2018 में चैंपियन बना था और 2019 एवं 2020 में दूसरे नंबर पर रहा था। मंत्री ने उम्मीद जताई कि हरियाणा आगामी खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts