भारतीय टीम ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

Published On

IND W vs AUS W, 2nd ODI: होबार्ट में खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। समाचार लिखे जानें तक भारतीय टीम ने 23 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए थे।  समाचार लिखे जानें तक भारतीय टीम ने 23 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए थे। IND W vs AUS W

प्रतीक रावल ने 81 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 52, स्मृति मंधाना ने 37 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 31 रन, जेमिमा रोड्रिग्स 11 रन बनाकर सस्ते में सिमट गईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर (2) व दीप्ती शर्मा (1) क्रीज पर टिकी हुई हैं। तीन मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि भारत इस मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करता है, तो दूसरी पारी में मेजबान टीम पर दबाव बनाया जा सकता है।

पहले एकदिवसीय में प्रतीका, शफाली वर्मा और जेमिमा सस्ते में आउट हो गई थीं

पहले एकदिवसीय में शीर्ष क्रम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाया था। प्रतीका रावल, शफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स सस्ते में आउट हो गई थीं, जिससे टीम मजबूत आधार नहीं बना सकी। इस बार इन बल्लेबाजों से सधी हुई और जिम्मेदार पारी की अपेक्षा रहेगी।

वहीं पिछले मैच में अर्धशतक जमाने वाली स्मृति मंधाना से एक बार फिर प्रभावशाली बल्लेबाजी की उम्मीद है। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी मध्यक्रम में बड़ी पारी खेलकर टीम को सशक्त स्थिति में पहुंचाना चाहेंगी। गेंदबाजी विभाग में 20 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा इस मुकाबले से अपने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर का प्रारंभ कर रही हैं। युवा प्रतिभा से टीम को नई ऊर्जा मिलने की संभावना है। IND W vs AUS W

ब्रिस्बेन में खेले गए पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 38.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से विजय प्राप्त की। अब भारतीय टीम की कोशिश होगी कि इस मुकाबले में जीत दर्ज कर श्रृंखला में बराबरी स्थापित की जाए, जबकि 1-0 से आगे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरी है।

भारत संभावित प्लेइंग इलेवन | IND W vs AUS W

स्मृति मंधाना, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काश्वी गौतम, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी।

ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग इलेवन

एलिसा हीली (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, निकोला कैरी, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन। IND W vs AUS W

About The Author

Related Posts