India vs New Zealand Live Score: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार के बाद बहुत रोए थे ये खिलाड़ी!

Published On

India vs New Zealand Live Score: 2019 वर्ल्ड कप के बैटिंग कोच का बड़ा खुलासा!

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने खुलासा करते हुए बताया कि 2019 वनडे वर्ल्ड कप में जब टीम इंडिया बाहर हो गई थी तो ड्रेसिंग रूम में कुछ भारतीय खिलाड़ी बहुत बुरी तरह रो रहे थे जिनमें मुख्य रूप से एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत थे जिनकी आंखों में आंसू बह रहे थे। World Cup 2023

आज वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। संजय बांगड़ ने कमेंट्री के दौरान यह खुलासा करते हुए बताया कि सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों भारत को मिली हार दिल तोड़ने वाली थी, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से पराजित किया था। आज 4 साल के बाद एक बार फिर दोनों टीमें धर्मशाला के मैदान पर एक-दूसरे का सामना कर रही हैं। जिसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 273 रनों पर समेट दिया और जवाब में भारतीय टीम 1 विकेट (रोहित शर्मा 46) 76 रन बनाकर खेल रही है। शुभमम गिल 26 और विरोट कोहली 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। World Cup 2023

यह भी पढ़ें:– World Cup 2023: शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की टीम पर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, पाकिस्तान में मची खलबली!

About The Author

Related Posts